हाजीपुर, दिसम्बर 26 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र वीर बाल दिवस के पर सहदेई और देसरी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय,भारत सरकार के निर्देश पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वीर बाल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन भारत के भविष्य की नींव माने जाने वाले बच्चों को सम्मानित करने के लिए मनाया गया। इस आयोजन का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं का पोषण करना, रचनात्मकता को बढ़ावा देना और उन्हें विकसित भारत के सपने को साकार करने में योगदान देने के लिए प्रेरित करना है। प्रखंड के प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में चित्रकला, पोस्टर बनाना, रचनात्मक लेखन, निबंध, प्रश्नोत्तरी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रखंड के मध्य विद्यालय सुलतानपुर, उच्च माध्यमिक विद्यालय सुलतानपुर,...