लातेहार, दिसम्बर 25 -- बेतला। लातेहार में वीर बाल दिवस का आयोजन 26 दिसंबर को किया जाएगा। इस दौरान देश के विभिन्न जगहों-गुरुद्वारों में कई तरह के कार्यक्रमों के जरिए जहां खालसा पंथ के संस्थापक और सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के चारो साहेबजादे की शहादत को याद किया जाएगा, वहीं अपने धर्म-सिद्धांतों पर अडिग सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद साहेबजादे फतेह सिंह, जोरावर सिंह, जुझार सिंह एवं अजीत सिंह को शबद-कीर्तन व अरदास के जरिए सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...