सासाराम, मई 19 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 के महानायक वीर बाबू निशान सिंह की स्मृति में सात जून को श्रद्धांजलि सभा व वीरगति दिवस का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम कुंवर राणा सामाजिक कल्याण संस्था के तत्वाधान में आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर संस्था की ओर से निमंत्रण-पत्र जारी कर लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।

कार्यक्रम का उद्देश्य संस्था द्वारा बताया गया कि वीर बाबू निशान सिंह का बलिदान क्षेत्र के शौर्य, अस्मिता और स्वाभिमान का प्रतीक है। संस्था ने कहा कि उनके बलिदान व संघर्ष की गाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और युवाओं में राष्ट्रभक्ति के साथ समाजसेवा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का स्थान और समय कार्यक्रम सात जून 2026 को सुबह 10 बजे स...