नई दिल्ली, जनवरी 10 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। बीते दिनों तारा,वीर पहाड़िया संग अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चा में रहीं। ये खबरें एपी ढिल्लों कॉन्सर्ट में हुए कॉन्ट्रोवर्सी के बाद सामने आई। ऐसे में अब ब्रेकअप की खबरों के बीच तारा सुतारिया ने सोशल मीडिया पर अपना पोस्ट शेयर किया है। तारा का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।तारा ने शेयर किया पोस्ट तारा सुतारिया जल्द ही यश स्टारर 'टॉक्सिक' फिल्म में नजर आने वाली हैं। ऐसे में ब्रेकअप की खबरों के बीच तारा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर टॉक्सिक फिल्म का शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए तारा ने जानकारी दी है कि टीजर ने महज 24 घंटों के अंदर ही सभी प्लेटफॉर्म्स पर 200 मिलियन (20 करोड़) व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है...