वीर पराक्रमी धीरसिंह पुंडीर की जयंती मनाई
सहारनपुर, जून 12 -- कस्बा बड़गांव व गांव मिर्जापुर में वीर पराक्रमी ठाकुर धीर सिंह पुंडीर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि ठाकुर धीर सिंह पुंडीर राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस दौरान गांव मिर्जापुर में राजपूत समाज के लोगों संदीप राणा व ब्रिजेश राणा के नेतृत्व में महाराणा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रसाद वितरण किया। उधर कस्बे में राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के अध्यक्ष शेरसिंह राणा व सपा नेता कार्तिकेय राणा ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वीर पराक्रमी धीरसिंह पुंडीर को याद किया। बाद में वह युवाओं की बाइक रैली के साथ मुजफ्फरनगर के गांव बिरालसी में आयोजित धीर सिंह पुंडीर जयंति कार्यक्रम में शामिल होने निकल गए। इस दौरान कस्बे व गांव मिर्जापुर में पुलिस बल मुस्तैद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.