छपरा, अप्रैल 5 -- समाज के कमजोर तबके के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे बाबा चौहरमल सोनपुर में वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल की मनी 731 वीं जयंती सोनपुर। प्रदेश के गन्ना एवं उद्योग मंत्री संजय पासवान ने कहा है कि वीर चौहरमल का जीवन सेवा, त्याग और पराक्रम का अद्भुत मिसाल है। उन्होंने जातिगत भेदभाव के खिलाफ खड़े होकर लोगों को एकता और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने यह साबित किया कि सच्चा वीर वही है जो समाज के हित और कल्याण के लिए कार्य करे और दूसरों के अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आए। वे रविवार की शाम यहां के डाकबंगला मैदान में वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल की आयोजित 731 वीं जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज के समय में जब समाज में समानता और भाईचारे की आवश्यकता है, वीर चौहरमल के विचार और कार्य पहले से अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। समा...