रुद्रपुर, दिसम्बर 25 -- खटीमा। उत्तराखंड क्रांति के जिला अध्यक्ष राम सिंह धामी के निवास में उत्तराखंड के वीर सपूत पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की जयंती पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी गई। जयंती समारोह में उत्तराखंड क्रांति के राज्य निर्माण सेनानी प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष शिव शंकर भाटिया ने वीर सपूत पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म 25 दिसंबर 1891 में पौड़ी जनपद गढ़वाल में हुआ था। उन्होंने 23 अप्रैल 1930 को कमांडर की अवज्ञा कर निहत्ते लोगों पर गोली चलाने से इनकार कर दिया था। इस जुर्म में उन्हें साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया गया और इन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। उन्होंने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के नाम से चंद्र नगर के नाम से गैरसैंण को राजधानी बनाने की मांग ...