बक्सर, मार्च 12 -- पेज तीन के लिए ----- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। वीर कुंवर सिंह सेतु से गुरुवार की दोपहर एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। हालांकि देर शाम तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी न ही उसका कुछ पता चल पाया। यूपी के भरौली की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने दोपहर में पुल से एक युवक को गंगा में छलांग लगाते देखा। वह वहां ठहरा तब तक लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पुलिस तक पहुंची। काफी प्रयास के बावजूद युवक का कुछ अता-पता नहीं चला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...