बक्सर, अप्रैल 11 -- पेज तीन के लिए ----- फोटो संख्या- 09, कैप्सन- शनिवार को मध निषेध में बरामद शराब के साथ गिरफ्तार युवक के साथ खड़े पुलिसकर्मी। बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। वीर कुंवर सिंह सेतु चेक पोस्ट पर शनिवार की सुबह उत्पाद विभाग की टीम ने एक कार जब्त की, जिसमें शराब लदी थी। इस दौरान समस्तीपुर जिले के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि वीर कुंवर सिंह सेतु चेक पोस्ट पर वाहनों की सतत जांच होती रहती है। इसी बीच शनिवार की सुबह यूपी की तरफ से आ रही एक कार को रोककर तलाशी ली गई। कार से व्हिस्की की 180 एमएल की 384 बोतलें बरामद हुई। बरामद शराब का वजन करीब 69 लीटर बताया गया। पुलिस ने कार में सवार समस्तीपुर जिले के मोहनपुर गांव निवासी गौरीशंकर राय के पुत्र उत्पल कांत कुमार (26) और अवधेश राय के पुत्र नीरज कुमार...