भागलपुर, अप्रैल 13 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह समिति की ओर से 23 अप्रैल को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर रविवार को कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. अजय कुमार सिंह ने की। डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि समारोह को सफल बनाने के लिए आमंत्रण एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर मंगलवार सुबह 8 बजे जनसंपर्क रथ को रवाना किया जाएगा, जो विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करेगा। वहीं आयोजन से एक दिन पूर्व 22 अप्रैल की शाम को वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा स्थल पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम का भी आयोजित किया जायेगा। मौके पर चंद्रमणि सिंह, श्वेता सिंह, मोहित सिंह, राहुल चौहान, शारदा सिंह, रंजित सिंह, मृत्युंजय सिंह, राहुल तोमर आदि।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...