बक्सर, अगस्त 25 -- पेज तीन के लिए --- बक्सर, हमारे संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र स्थित वीर कुंवर सिंह पुल से उत्पाद विभाग की टीम ने 192 लीटर विदेशी शराब के साथ एक कार जब्त की है। इसके साथ ही दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान सुपौल जिले के मोहनपुर बड़हरा गांव निवासी सकलदेव मंडल के पुत्र गणेश मंडल व बेगुसराय जिला के पितरा देव गांव निवासी सुजित कुमार शर्मा के रूप में हुई। उत्पाद विभाग के चेक पोस्ट प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि पुल पर वाहनों की चेकिंग हो रही थी। तभी, एक लग्जरी कार आई। जिसे रोककर तलाशी ली गई तो वाहन के अंदर से 258 विदेशी शराब की बोतल (193 लीटर) बरामद हुई। चेकपोस्ट प्रभारी ने बताया कि वाहन नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि वाहन चोरी की है। जिसका प्रयोग शरा...