बक्सर, जून 26 -- पेज तीन के लिए ----- दो गिरफ्तार दिल्ली से मुजफ्फरपुर ले जायी जा रही थी शराब की खेप सड़ी लकड़ी के बीच छिपा कर ले जाई रही थी विदेश शराब फोटो संख्या- 06, कैप्सन- शुक्रवार को वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट से शराब के साथ गिरफ्तार युवक के बारे में जानकारी देते मध निषेध के अधीक्षक अशरफ जमाल। बक्सर, हमारे संवाददाता। सड़ी हुई लकड़ी के बीच छिपाकर लाई जा रही शराब की खेप को वीर कुंवर सिंह सेतु से मद्य निषेध की टीम ने जब्त किया है। इस दौरान पुलिस ने शराब लदी ट्रक को भी जब्त कर लिया है। टीम ने चालक व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। शराब की खेप दिल्ली से मुजफ्फरपुर ले जायी जा रही थी। ट्रक से मद्य निषेध की टीम ने कुल 117 पेटी शराब (1010 लीटर) बरामद किया है। जिसकी बाजार में कीमत करीब 12 लाख रुपए बतायी जा रही है। यह कार्रवाई मद्य निषेध के प्र...