खगडि़या, अप्रैल 24 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि राजपूत एकता जागृति मंच के बेनर तले गुरुवार को केशव चौक महेशखूंट में बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती बड़े धूमधाम से मनायी गई। जयंती के अवसर पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बौरना ग्राम कचहरी के सरपंच नवल किशोर सिंह ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1857 की लड़ाई में अंग्रेजों की सेनापति वाइस राय को धूल चटाया दानापुर से जगदीशपुर होते हुए आरा आजमगढ झांसी तक में अपनी भवानी तलवार से हजारों अंग्रेज़ों का सिर धर से अलग किए। इसलिए उनके बारे में कहा जाता है कि बचपन बीती खेलकूद और जवानी उधम में धीरे-धीरे कुंवर सिंह भी आ पहुंचे। यह भी पढ़ें- वीर कुंवर सिंह ने 1857 की लड़ाई में अंग्रेजों को चटाया धूल इस मौके पर डॉ कुंदन कुमार सिंह, राजपूत एकता के मदारपुर पंचायत अध्यक्ष मुकेश क...