रांची, मार्च 30 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली राजबाड़ी परिसर में राजा पुष्पेन्द्र नाथ सिंह देव की अध्यक्षता में छत्रिय महासभा सिल्ली की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 23 अप्रैल को राजबाड़ी परिसर में शाम 5:00 बजे वीर कुंवर सिंह जयंती समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समारोह के सफल आयोजन के लिए एक प्रबंध समिति का चयन किया गया, जिसमें गौरी नाथ सिंह, भरत देव साय, उमेश सिंह, नित्यानंद सिंह एवं विंध्याचल प्रसाद राय शामिल हैं। निधि संग्रह समिति में संजीत सिंह देव, बिनोद सिंह, कृष्णा सिंह एवं सुभाष सिंह का चयन किया गया। राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव ने सभी सदस्यों समन्वय बनाकर को सहयोग के साथ कार्य करने का आग्रह किया। सभी ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। इस मौके पर भुतुन सिंह, देवकांत सिंह देव, विनोद कुमार सिंह, रमेश चंद्र सिंह, रामजनम सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.