गुमला, अप्रैल 24 -- गुमला, संवाददाता। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गुमला में गुरूवार को 1857 की क्रांति के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाई गई। विद्यालय के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी, शिक्षक संजय कुमार, सत्यम सतलज, ऋषि कुमार व विकास कुमार द्वारा वीर कुंवर सिंह के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने 80 वर्ष की आयु में भी अंग्रेजों के विरुद्ध उनके अदम्य साहस, वीरता और देशप्रेम को याद किया। मौके पर प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि वीर कुंवर सिंह केवल एक योद्धा नहीं बल्कि आत्मबल, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। यह भी पढ़ें- वीर कुंवर सिंह की संघर्ष गाथा से युव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.