आरा, जुलाई 26 -- -विधान पार्षद महेश्वर सिंह ने विधान परिषद में उठाया धरोहर संरक्षण का मुद्दा, तो सरकार ने संरक्षण और विकास का दिया भरोसा जगदीशपुर, निज संवाददाता 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक अमर शहीद बाबू वीर कुंवर सिंह की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण, पुनर्स्थापना और समग्र विकास का मुद्दा बिहार विधान परिषद के मानसून सत्र में प्रमुखता से गूंजा। विधान पार्षद महेश्वर सिंह ने सदन में जगदीशपुर किला, स्मृति संग्रहालय समेत बाबू वीर कुंवर सिंह से जुड़ी ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और विकास का प्रश्न उठाते हुए सरकार से ठोस पहल की मांग की। इस पर सरकार की ओर से संबंधित ने सदन को आश्वस्त किया कि बाबू वीर कुंवर सिंह की ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन और विकास के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सरकार के इस सकारात्मक आश्वासन के बाद स्थानी...