गढ़वा, अप्रैल 16 -- रमना, प्रतिनिधि। जमा दो हाई स्कूल मैदान में चल रहे रमना प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन तीन के फाइनल मैच में वीर कुंवर की टीम ने बिरला ओपन माइंस नगर ऊंटारी को एक रोमांचक मुकाबले में चार रनों से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वीर कुंवर की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 107 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। जबानी पारी खेलने उतरी बिरला ओपन माइंस,नगर ऊंटारी की टीम निर्धारित ओवर में 103 रन ही बना सकी। इस प्रकार वीर कुंवर की टीम ने इस मुकाबले को चार रनों से जीत लिया। इस अवसर पर विधायक अनंत प्रताप देव ने विजेता और उप विजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्हों...