चक्रधरपुर, सितम्बर 2 -- चक्रधरपुर। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष करन महतो के नेतृत्व में सोमवार को आजसू के सैकड़ो कार्यकर्ता जेएलकेएम में शामिल हो गए। सर्वप्रथम शामिल कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष एवं जिला टीम को स्वागत किया। उसके उपरांत झारखंड आंदोलनकारी डेबिट कांलुडीया ने प्रखंड अध्यक्ष वीर करूवा को फूलमाला पहनाकर सदस्यता दिलायी। पार्टी के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय कुमार महतो ने प्रखंड उपाध्यक्ष वापी करूवा को सदस्यता दिलाई, जिला संगठन सचिव दुर्योधन महतो ने जितेंद्र पोद्दार को फूल माला पहनकर सदस्यता ग्रहण कराया। शामिल होने वालों में सुभाष बारिक, संदीप लागुरी, सचिन बारिक, पवन प्रधान, देवदास दोराई, विपिन चाम्पिया, सुरेश लोहार, वीरेंद्र पूर्ति, दारा सिंह चाम्पियां, शंभू हंसदा, लक्ष्मण लागुरी, राकेश र...