चंदौली, फरवरी 1 -- नौगढ़। आदिवासी वनवासी सेवा समिति के तत्वावधान में बसौली गांव स्थित मंदिर परिसर में शनिवार को वीर एकलव्य जयंती का आयोजन श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि एकलव्य त्याग, संघर्ष और गुरु भक्ति के प्रतीक हैं। उन्होंने आदिवासी व वनवासी समाज से एकजुट रहकर के शिक्षा को अपना प्रमुख हथियार बनाने का आह्वान किया। कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज मुख्य धारा से जुड़कर अपने अधिकारों की रक्षा कर सकता है। पूर्व सांसद पकौड़ी लाल कोल, पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट, जिला पंचायत सदस्य आजाद अंसारी, पूर्व शासकीय अधिवक्ता राम जियावन सिंह एडवोकेट, पन्नालाल भारती, श्यामलाल कोल, अजय कोल सहित अन्य लोगों ने भी विचार ब्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...