वीर अब्दुल हमीद स्मारक पर दी श्रद्धांजलि
लखीमपुरखीरी, जुलाई 27 -- कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार शाम को कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने छोटी काशी गोला स्थित वीर अब्दुल हमीद स्मारक पहुंचकर कारगिल युद्ध में शहीद हुए अमर वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीद वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके अदम्य साहस शौर्य और बलिदान को नमन किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कारगिल युद्ध में देश के वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति देकर भारत का तिरंगा विजय पताका के रूप में लहराया। उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता रहेगा। इस अवसर पर सभी देशवासियों को कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं भी दी गईं। यह भी पढ़ें- करगिल रणबांकुरों का पराक्रम देश के स्वाभिमान का अमिट अध्याय कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रहलाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.