रांची, अप्रैल 25 -- रांची। रांची के आठ वर्षीय बालक वीरेश वशिष्ठा ने अपनी अद्भुत शारीरिक क्षमता से इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2026 में स्थान बनाया है। उनकी मां कविता वशिष्ठा ने बताया कि वीरेश ने ऑनलाइन प्रतियोगिता के दौरान पुल-अप बार पर लगातार छह मिनट तक उल्टा लटककर नया रिकॉर्ड स्थापित किया। इतनी कम उम्र में ऐसा शारीरिक संतुलन और सहनशक्ति दिखाना विरला है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर वीरेश के विद्यालय और परिजनों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह भी पढ़ें- UK Board 10th Toppers List 2026: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं के नतीजों में अक्षत गोपाल 98.20% के साथ बने टॉपर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.