वीरेन्द्र सचदेवा कॉमनवेल्थ गेम्स कमेटी के सदस्य नामित
नई दिल्ली, मई 20 -- नई दिल्ली। विश्व तीरंदाजी संघ ने भारतीय तीरंदाजी संघ के महासचिव एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा को कॉमनवेल्थ गेम्स कमेटी का सदस्य नामित किया है। सचदेवा ने देशभर में अनेक तीरंदाजी प्रतियोगिताओं का आयोजन कराने के साथ स्कूलों में इस खेल को प्रोत्साहित किया है। वह वर्ष 2008 से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं। पहले दिल्ली तीरंदाजी संघ और बाद में भारतीय तीरंदाजी संघ में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते रहे हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स कमेटी में नामित होने पर सचदेवा ने भारत में तीरंदाजी के विकास में सहयोग देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। ---
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.