नई दिल्ली, मई 25 -- पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और मौजूदा एक्सपर्ट वीरेंद्र सहवाग ने अगले सीजन के लिए सभी 10 टीमें में से किन-किन को अपने कप्तान बदलने की जरूरत है, इसको लेकर भविष्यवाणी की है। आईपीएल 2026 में कई कप्तान ऐसे रहे जिन्होंने खूब निराश किया। हालांकि सहवाग ने अपनी इस लिस्ट में उस कप्तान का भी नाम लिया, जिसकी टीम IPL 2026 प्लेऑफ में पहुंची है। जी हां.बता दें, आईपीएल 2026 प्लेऑफ में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अलावा, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स ने जगह बनाई है। यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, MI के खिलाफ 4 रन बनाकर रचा इतिहास सहवाग ने क्रिकब्ज के एक वीडियो में आईपीएल 2027 के कप्तानों को लेकर 'कीप और रिमूव' वीडियो में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि किन टीमो...