रुद्रपुर, जनवरी 30 -- किच्छा, संवाददाता। एसटीएफ की एएनटीएफ और स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को ग्राम गिद्धपुरी-वीरू नगला रोड पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार को 1.33 किलो स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को दरऊ चौकी इंचार्ज पुलिस कर्मियों के साथ गश्त करते हुए ग्राम गिद्धपुरी-वीरू नगला रोड पर चकरोड के पास पहुंचे। वहां एसटीएफ की एएनटीएफ कुमांऊ यूनिट के उनि. विनोद चन्द्र जोशी अपनी टीम के साथ मौजूद थे। दोनों टीम संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग करने लगे। इस दौरान पुलिस को वीरू नगला की ओर से एक बाइक सवार आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वापस भागने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। आरोपी के बैग की तलाशी लेने पर उसमें एक किलो तैंतीस ग्राम स्मैक बराम...