कन्नौज, अगस्त 16 -- छिबरामऊ, संवाददाता। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधीजी की जन्मजयंती के अवसर पर विधायक अर्चना पांडेय ने अपने आवास पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी वीरांगना के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विधायक अर्चना पांडेय ने कहा कि वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी का जीवन साहस, शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति की अद्भुत मिसाल है। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया और मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि रानी अवंतीबाई लोधी का संघर्ष और बलिदान देशवासियों को सदैव राष्ट्रसेवा तथा मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा। यह भी पढ़ें- जयंती पर गूंजा वीरता और स्वाभिमान का संदेश उनकी वीरगाथा आने वाली प...