सोनभद्र, जून 22 -- बीजपुर। आदिवासी सेवा समिति बकरिहवा के तत्वावधान में वीरांगना महारानी दुर्गावती मराबी का दो दिवसीय 462वां बलिदान दिवस समारोह का आयोजन 24 जून से होगा। इस दौरान समिति की वार्षिक साधारण सभा के साथ-साथ गोंडवाना साम्राज्य की महान शासिका वीरांगना महारानी दुर्गावती मराबी का 462वां बलिदान दिवस समारोह बेहद श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत 24 जून बुधवार को सुबह 10 बजे से होगी जिसका समापन अगले दिन 25 जून गुरुवार को सुबह 8 बजे होगा। ​इस दो दिवसीय समारोह में संस्कृति और वैचारिक मंथन का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम में गोंडवाना स्वर लहरी छत्तीसगढ़ी के लोक कलाकार तिरूमाल दिलसाय मरपच्ची, बबली रानी और सुमन कुर्रे के माध्यम से गोंडवाना संदेश लोक कला मंच छत्तीसगढ़ के माध्यम से गीत-संगीत की शानदार प्रस्तुति...