लखनऊ, मार्च 21 -- वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस पर भाजपा मुख्यालय के सामने स्थित प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी गई। लोध समाज और पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नीरज सिंह भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और महापौर सुषमा खर्कवाल ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उप मुख्यमंत्री ने स्मरण करते हुए कहा कि वीरांगना अवंती बाई लोधी का सनातन संस्कृति की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसे हम सभी आज याद कर रहे हैं। प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी को महारानी अवंती बाई के जीवन और संघर्ष को पढ़ना चाहिए तथा उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए। डॉ नीरज सिंह ने कहा कि रानी अवंतीबाई लोधी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अदम्य साहस के साथ संघर्ष करते हुए देश की स्वत...