पीलीभीत, मार्च 21 -- पीलीभीत। वीरांगना अवंतीबाई लोधी का बलिदान दिवस कार्यक्रम मनाया गया। सर्वप्रथम वीरांगना अवंती बाई लोधी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष तुलाराम लोधी अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप वर्मा ने की। इस मौके पर छत्रपाल , विजय राजपूत, चंद्रसेन वर्मा जिला उपाध्यक्ष भरत सिंह लोधी, कांता प्रसाद लोधी, सुरेश कुमार लोधी, जय जय राम राजपूत, शिवचरण लाल वर्मा, संतोष कुमार वर्मा, हरिराम वर्मा, सतपाल वर्मा, गंगा प्रसाद लोधी, राम प्रसाद वर्मा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...