मैनपुरी, मार्च 20 -- मैनपुरी। वीरांगना अवंतीबाई लोधी का 168वां बलिदान दिवस शुक्रवार को मनाया गया। शहर में वीरांगना अवंतीबाई लोधी चौक पर घुड़सवार वीरांगना की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। भोगांव के आलीपुरखेड़ा में भी बलिदान दिवस पर वीरांगना को याद किया गया। वीरांगना के शौर्य पर बात हुई। 20 मार्च को अवकाश दिवस के रूप में घोषित किए जाने की मांग की गई। शुक्रवार को वीरांगना अवंतीबाई चौराहे पर लगी वीरांगना की मूर्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत के साथ अन्य लोगों ने उन्हें नमन किया और पुष्प अर्पित किए। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि 1857 की क्रांति में रामगढ़ की रानी अवंतीबाई लोधी ने मात्र 26 वर्ष की आयु में अंग्रेजों को कड़ी चुनौती दी। उन्होंने अंग्रेजों के कोर्ट ऑफ वॉर्ड्स के फरमान को ठुकराते हुए आसपास के राजाओं के साथ मिलकर च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.