पीलीभीत, दिसम्बर 11 -- पीलीभीत। बरेली में आयोजित 53वी बाल विज्ञान प्रदर्शनी में जनपद के वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा ने मार्गदर्शक शिक्षिका शालिनी श्रीवास्तव के नेतृत्व में अपना मॉडल तैयार कर प्रतिभाग़ किया और मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब इनका मॉडल राज्य स्तर पर प्रतिभाग करेगा। मॉडल चिरस्थाई कृषि विषय पर बनाया गया था। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक चंद्रपाल गंगवार ने कक्षा 12 की छात्रा शिवानी वर्मा एवं उनकी मार्गदर्शक शिक्षिका को इस उपलब्धि पर बधाई दी एवं राज्य स्तर पर चयनित होने के लिए भी अग्रिम शुभकामनाएं दी। जनपदीय विज्ञान प्रदर्शनी ब्रह्मांड राज्य की इंटर कॉलेज पीलीभीत में संपन्न हुई थी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार और कॉलेज की प्रधानाचार्य अजय चौहान ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।...