बागपत, जून 15 -- बड़ौत। आर्य प्रतिनिधि सभा के तत्वाधान में नगर के चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में संस्कार शिविर आयोजित किया गया। जिसमें भाग ले रही आर्य वीरांगनाओं को वेदों का महत्व बताया गया। शिक्षिका जया तिवारी ने बेटियों को भाला चलाने का प्रशिक्षण दिया। जिसमें भाग ले रही बेटियों ने उत्साह दिखाया। प्राचार्य अरविंद शास्त्री ने कहा बेटियों के जीवन में संघर्ष बहुत होता है। बेटियों का चरित्र ऊंचा होना चाहिए। अच्छा जीवन जीने का संकल्प लेकर वें राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के साथ आगे बढ़े। मुंबई के अरुण आर्य वीर ने कहा समाज में बढ़ रही अश्लीलता का समाधान इन शिविरों के माध्यम से ही किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- जब बेटियों ने लाठी-तलवारों से दिखाया कौशल तो आश्चर्यचकित हुए लोग इस दौरान डॉ. मनीष तोमर, रामपाल तोमर, धर्मपाल त्या...