झांसी, अगस्त 13 -- झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राजस्थान के भीलवाड़ा की प्रसिद्ध पिचवाई चित्रकारी के क्षेत्र में कलाकार दिनेश सोनी को डी.लिट. की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वीरभूमि झांसी में इस प्रतिष्ठित उपाधि को प्राप्त करना उनके लिए अत्यंत गौरव और सम्मान का विषय है। दिनेश सोनी ने कहा कि भारतीय पारंपरिक एवं सांस्कृतिक कलाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने घोषणा की कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा संचालित किए जा रहे संबंधित पाठ्यक्रमों में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को वे निःशुल्क शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रदान करने का प्रयास करेंगे, ताकि पारंपरिक चित्रकला और हस्तशिल्प की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाया जा सके। यह भी पढ़ें- Jhansi News: रानी लक्ष्मीबाई के संकल्प ...