बक्सर, फरवरी 15 -- फोटो संख्या- इटाढ़ी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विक्रम इंग्लिश पंचायत अंतर्गत वीरभद्र सोखाधाम में रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जलाभिषेक के लिए सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लग गई। स्थिति यह रही कि श्रद्धालुओं को घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। मंदिर परिसर के साथ आस-पास के क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष प्रबंध किए गए थे। प्रशासन की सतर्कता के बीच श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक जलाभिषेक किया। महाशिवरात्रि के अवसर पर तीन दिवसीय मेले का भी आयोजन किया गया था। मेले का बंदोबस्ती प्रशासन द्वारा किया जाता है। मेला मालिक गुड्डू यादव ने बताया कि मंदिर से लेकर पूरे मेला परिसर तक पर्याप्त संख्या में...