रिषिकेष, मार्च 14 -- वीरभद्र मंदिर परिसर में खुदाई में मूर्तियां निकलने के बाद शनिवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण देहरादून की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने मूर्तियों को मंदिर में ही संरक्षित किया। टीम में शामिल डॉ. एमसी जोशी ने बताया कि नजदीक ही भारतीय पुरातत्व का संरक्षित स्थल भी है, जिसके आसपास के दायरे को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। फिलहाल मूर्तियां कितनी पुरानी इसकी जांच की जा रही है। मंदिर प्रंबधन से वार्ता के बाद फिलहाल मूर्तियों को वहीं संरक्षित कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...