पटना, फरवरी 6 -- सुपौल के वीरपुर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को राज्य सरकार अपने खर्चे से बनाएगी। अब तक यह विश्व बैंक के सहयोग से बनाया जा रहा था, लेकिन योजना की समाप्ति के कारण इसके निर्माण का बड़ा हिस्सा शेष रह गया है। लिहाजा, राज्य सरकार अब इसे अपने संसाधन से पूरा करने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया। राज्य सरकार ने इसके लिए 32 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की है। दरअसल, सुपौल के वीरपुर स्थित फिजिकल मॉडलिंग सेंटर भारत का दूसरा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन हाइड्रोलॉजी है, जो कोसी समेत अन्य प्रमुख नदियों के हाइड्रॉलिक गुणों बहाव, गाद, गुणवत्ता का अध्ययन करता है। जल संसाधन विभाग के तहत यह केंद्र तटबंधों और डैम की संरचनात्मक रूपरेखा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.