बेगुसराय, अप्रैल 7 -- वीरपुर। पुलिस ने गाछी टोल वीरपुर के पास मंगलवार को पिस्तौल के साथ एक युवक को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान वीरपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या 8 निवासी रंजय सिंह के पुत्र शिवम कुमार के रूप में की गई है। सूचना मिली थी कि गाछी टोला के पास पिस्तौल के साथ दो युवक आपस में झगड़ा कर रहे हैं। एक युवक दूसरे युवक पर पिस्तौल तान धमकी दे रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस वहां पहुंची तो युवक को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...