हाजीपुर, जून 20 -- राघोपुर संवाद सूत्र जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर पंचायत में शुक्रवार को ठनका गिरने से बाइक सवार दो युवकों की मौत के बाद शनिवार को राघोपुर अंचलाधिकारी ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये का चेक सौंपा। अंचलाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि वीरपुर में ठनका की चपेट में आने से रघु सिंह के 23 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार और सुशील सिंह के 19 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार की मौत हो गई थी, जबकि लक्ष्मी नारायण सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार झुलस गए थे। शनिवार दोपहर मृतकों के घर पहुंचकर चेक दिया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश और वीरपुर के मुखिया प्रतिनिधि विद्यासागर राय भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- वीरपुर में ठनका मृत युवकों के परिजनों को दिया गया चेक अंचलाधिकारी राजीव रंजन ने कहा कि चकसिंगार पंचायत में ठनका से मारी गई पानो...