बेगुसराय, दिसम्बर 25 -- वीरपुर। सब्जी बाजार वीरपुर के पास अदालत राय के घर से चोरों ने लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। इस संबंध में उनकी पत्नी रीना देवी ने थाने में आवेदन दिया है। इसमें कहा है कि 23 दिसंबर को वे सपरिवार अपने एक रिश्तेदार के घर गए थे। इसी का फायदा उठा कर चोर खिड़की के सहारे घर में प्रवेश कर गए और अलमारी में रखे 45 ग्राम सोने व 10 भर चांदी के गहने ,एक टेलीविजन,एक मोबाइल व 47 हजार नगद रुपए की चोरी कर ली। जब वेलोग वापस घर आए तो घटना की जानकारी मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...