रांची, अगस्त 20 -- खूंटी, संवाददाता। वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं पुलिस पदक से सम्मानित खूंटी जिला बल के तीन पुलिसकर्मियों को पारी से बाहर अगली पंक्ति में पदोन्नति दी गई है। पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने नवप्रोन्नत तीनों पुलिसकर्मियों के कंधों पर नए पद के फ्लैप लगाकर उनका अभिनंदन किया और उज्ज्वल भविष्य तथा सफल सेवाकाल की शुभकामनाएं दीं। पदोन्नति पाने वालों में हवलदार फबियानुस तिर्की को पुलिस अवर निरीक्षक, हवलदार नारायण मांझी को पुलिस अवर निरीक्षक तथा आरक्षी संख्या-13 अनूप लकड़ा को सहायक पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर प्रोन्नत किया गया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कर्तव्य के प्रति निष्ठा, अदम्य साहस और वीरता का सम्मान पूरे पुलिस बल के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ऐसी उपलब्धियां न केवल संबंधित पुलिसकर्मियों, बल्कि पूरे खूंटी पुलिस प...