छपरा, मार्च 15 -- फ़ोटो-11- बनियापुर में रविवार को सम्मानसभा के पूर्व दीप प्रज्वलित करते अर्जुन लाल, योगेंद्र सिंह व अन्य बनियापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के बनियापुर में रविवार को सम्मान सभा काआयोजित कर राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित सेवा निवृत्त सहायक पुलिस अधीक्षक अर्जुन लाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर हुई। संचालन शिक्षक शंभू सिंह ने किया। रणधीर सिंह के स्वागत भाषण के बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। जानकारी हो कि अर्जुन लाल वर्ष 2002 में बनियापुर थाना में थानाध्यक्ष के रूप में पदस्थापित थे। उस दौरान उनकी कुशल प्रशासनिक क्षमता और कार्यशैली की क्षेत्र में काफी चर्चा होती थी। वे हमेशा गरीबों और आम लोगों के हित में निर्णय लेने के लिए जाने जाते थे। उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए राष्ट्रपति वीरता पदक से भी सम्मान...