सोनभद्र, मई 9 -- सोनभद्र,संवाददाता। संत कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोढ़ी में महाराणा प्रताप की जयन्ती अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा सोनभद्र के तत्वावधन में मनायी गई। शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संत कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. गोपाल सिंह ने महाराणा प्रताप के चित्र के समक्ष माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलन के साथ किया। इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ. गोपाल सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप शौर्य स्वाभिमान एवं वीरता के पर्याय थे। आजीवन उन्होंने सुख की जगह संर्घष को चुना। सत्ता के लिए स्वाभिमान का सौदा नहीं किया। एक दिवसीय हल्दीघाटी के युद्ध ने महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व को वैश्विक आकार प्रदान किया। यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप राष्ट्र गौरव के प्रतीक : नीरज सिंह उन्होंने कहा कि मह...