वीरता और स्वाभिमान के प्रतीक बाबू वीर कुंवर सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
चतरा, अप्रैल 24 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। कान्हाचट्टी प्रखंड के सीताराम सायलबगीचा में गुरुवार को 1857 की क्रांति के महानायक एवं वीरता के प्रतीक बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षत्रिय समाज के लोगों ने एकत्रित होकर बाबू वीर कुंवर सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण किया तथा उनके अद्वितीय साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष कर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनका जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह भी पढ़ें- महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह का मनाया गया विजयोत्सव वक्ताओं ने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने और समाज एवं राष्ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.