मधुबनी, अप्रैल 24 -- शंभू नाथ ठाकुर मधुबनी। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक एवं अद्वितीय वीरता के प्रतीक वीर कुंवर सिंह की जयंती के पावन अवसर पर वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वीर कुंवर सिंह विकास मंच, मधुबनी के बैनर तले बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। अध्यक्षता देवेन्द्र प्रसाद सिंह उर्फ मुन्ना चौधरी ने की। उन्होंने कहा कि वीर कुंवर सिंह केवल एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि वे राष्ट्रभक्ति, साहस और आत्मसम्मान के जीवंत प्रतीक हैं। उनके जीवन से हमें कठिन परिस्थितियों में भी संघर्ष करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। यह भी पढ़ें- विजयोत्सव पर स्टेशन परिसर में दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम संचालन प्रोफेसर विमल सिंह ने अत्यंत प्रभावशाली और सुव्यवस्थित ढंग से किया। मुख्य अतिथि के...