मोतिहारी, अक्टूबर 11 -- रक्सौल, एक संवाददाता। शारदीय नवरात्र के पहले दिन घटस्थापना के शुभ अवसर पर पर्सा जिले के वीरगंज के माई स्थान स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ गहवामाई के सम्मान में 151 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली गई। यह लगातार दूसरा मौका है जब वीरगंज में इतने भव्य रूप से चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया है। महिला श्रद्धालुओं की अग्रिम और उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ निकाली गई विशाल चुनरी यात्रा ने बीरगंज के पूरे धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल को भक्तिमय बना दिया। घटस्थापना के दिन रविवार सुबह से ही बीरगंज स्थित गहवामाई मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब और तांता लगा रहा। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: कलश स्थापन के साथ नवरात्र का शंखनाद, देवी मंत्रों से भक्तिमय हुए शहर-गांव माता गहवामाई के प्रति अपनी अटूट आस्था और श्रद्धा प्र...