मोतिहारी, जनवरी 1 -- रक्सौल,एक संवाददाता। अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि में भगवान श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की तीसरी वर्षगांठ और प्रतिष्ठा द्वादशी के पावन अवसर पर नेपाल के वीरगंज में भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रसिद्ध श्री गहवामाई (माईस्थान) मंदिर के प्रांगण में हिन्दू परिषद नेपाल और विश्व हिंदू परिषद नेपाल के संयुक्त प्रयासों से 'राम महोत्सव', 'सनातन समागम' और भव्य 'दीपोत्सव' का आयोजन किया गया। लगातार तीसरे वर्ष आयोजित दीपोत्सव में मंदिर परिसर सवा लाख दीपों की रोशनी से नहा उठा। इस अलौकिक दृश्य को देखने के लिए पर्सा जिले सहित पड़ोसी देश भारत से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कार्यक्रम का नेतृत्व हिन्दू परिषद नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार सर्राफ और सचिव आमोद कुमार केवट ने किया। वहीं, दीपोत्सव का औपचारिक शुभारंभ मुख्...