मोतिहारी, मार्च 28 -- ​रक्सौल,एक संवाददाता। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली व नेपाली कांग्रेस नेता सह पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को वीरगंज नेकपा एमाले की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। वीरगंज के अलावे हेतौडा, चितवन , पोखरा सहित अन्य जिलों में भी विरोध प्रदर्शन हुए। पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक के गृह क्षेत्र कंचनपुर के महेंद्र नगर में नेकपा एमाले के साथ नेपाली कांग्रेस भी विरोध प्रदर्शन में सड़क पर उतर पड़ी। वीरगंज के घंटाघर चौक पर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने बालेन्द्र शाह सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नेकपा एमाले के पर्सा जिला अध्यक्ष विश्वंभर शर्मा, मधेश प्रदेश के एमाले उपाध्यक्ष बिचारी यादव, प्रदेशसभा सदस्य बिना शर्मा,एमाले नेता जालिम मियां ,वीरगंज महानगर कमेटी अध्यक्ष लियाक...