मोतिहारी, सितम्बर 2 -- रक्सौल। रसुवा की भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों के राहत और पुनर्वास के लिए वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ ने 15,01,101 रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। संघ ने सोमवार को इस राशि का चेक प्रधानमंत्री दैवीय प्रकोप राहत कोष में जमा कराया। बाढ़ के कारण रसुवा के स्याप्रुबेसी, टिमुरे के साथ-साथ नुवाकोट, धादिंग और गोरखा जैसे क्षेत्रों में हुए भारी जान-माल के नुकसान पर दुख व्यक्त करते हुए संघ ने कहा कि आपदा के समय प्रभावित नागरिकों की मदद करना उनका सामाजिक उत्तरदायित्व है। यह भी पढ़ें- बाढ़ पीड़ितों को मदद करेगी महागढ़ीमाई नगरपालिका यह भी पढ़ें- पीएम बालेंद्र शाह ने बाढ़ को जलवायु परिवर्तन से जोड़ा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...