वीमेंस यूनिवर्सिटी जल्द बनेगी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
जमशेदपुर, जून 1 -- जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी जल्द ही सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में तब्दील हो जाएगी। उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में चयनित विश्वविद्यालयों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने की तैयारी की जा रही है, जिसमें जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी का नाम शामिल है। यूनिवर्सिटी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनने के बाद यहां की छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा, शैक्षणिक बुनियादी ढांचे में सुधार और बेहतर स्थानीय अवसर मिलेंगे। इससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए छात्राओं को दूसरे राज्यों में पलायन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रदेश में उच्च शिक्षा की बेहतर व्यवस्था न होने के कारण हर वर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थी दूसरे राज्यों को जाते हैं। झारखंड में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने से इस पलायन में कमी आएगी। खासकर छात्राओं के लिए दूसरे शहर में पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.