वीमेंस ट्रेनिंग : 76वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
पटना, अगस्त 14 -- वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज (पटना विवि) ने शुक्रवार को स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। शुभारंभ दीप प्रज्वलन और स्वागत गीत से हुआ। मुख्य अतिथि और कॉलेज की पूर्व प्राचार्या डॉ. मुनव्वर जहां (विभागाध्यक्ष, शिक्षा विभाग, पटना विश्वविद्यालय) ने 76 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को याद करते हुए कहा कि इस संस्थान ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षक तैयार करने में सदैव अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को समर्पित, संवेदनशील व जिम्मेदार शिक्षक बनने की प्रेरणा दी। प्राचार्या डॉ. उपासना सिंह ने कहा कि 76 वर्षों की यह यात्रा केवल उपलब्धि नहीं, बल्कि महिला सशक्तीकरण और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने छात्राओं को उत्साहित करते हुए कहा कि विजेता अलग कार्य नहीं, बल्कि कार्य को अलग तरीके से करते हैं।स्टूडेंट कैबिनेट की ट्रेजरर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.