रांची, दिसम्बर 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची वीमेंस कॉलेज में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सोमवार को कॉलेज के सभागार में एक राष्ट्रप्रेरक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ विनीता सिंह के निर्देशन में हुए इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संगीत विभाग की ओर से प्रस्तुत समवेत- वंदे मातरम् गान रहा, जिसका नेतृत्व संगीत विभाग की शिक्षिका डॉ पूनम धान व मृणालिनी अखौरी ने किया। मौके पर कॉलेज की सभी शिक्षिकाएँ और छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं। प्राचार्या डॉ विनीता सिंह ने कहा कि वंदे मातरम् सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि हमारी राष्ट्रीय चेतना, स्वतंत्रता संघर्ष और सांस्कृतिक अस्मिता का जीवंत प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से छात्राओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सामूहिकता की भावना सुदृढ़ होती है। संगीत विभाग की शिक्षिका डॉ पूनम धान ने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.